{"_id":"d42b01c9a6bfe2442a5cbd0dac19ddca","slug":"37-lecturers-transfer-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव की तरफ भेजे गए 37 लेक्चरर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव की तरफ भेजे गए 37 लेक्चरर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में तबादले का सिलसिला जारी है। मास्टर ग्रेड के शिक्षकों के ट्रांसफर के बाद अब 37 लेक्चरर स्थानांतरित कर दूरदराज ग्रामीण इलाकों में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूलों में भेजे गए हैं, जहां लंबे समय से लेक्चररों के पद भरने की मांग की जा रही थी। ट्रांसफर किए गए ज्यादातर लेक्चरर डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग (डाइट) में तैनात थे।
विज्ञापन
कुछ लेक्चरर शहरी इलाकों के स्कूलों से ट्रांसफर किए गए हैं। जम्मू संभाग के ग्रामीण इलाकों में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूलों में फिजिक्स, बॉटनी, गणित, केमिस्ट्री व अन्य कई विषयों के लेक्चरों की काफी कमी है। कई लेक्चरर डाइट में अटैचमेंट करवाकर वर्षों से जमे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक जम्मू ने 37 लेक्चररों को डाइट व शहरी इलाकों में स्थित स्कूलों से ट्रांसफर करके ग्रामीण उधमपुर, राजोरी, रियासी, पुंछ, डोडा के दूरदराज ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भेजा है। शिक्षा निदेशक ने जम्मू ज्वाइंट डायरेक्टर जम्मू को निर्देश दिए हैं कि इन सभी लेक्चरर्स को स्कूलों में ज्वाइन करवाकर 25 अप्रैल तक रिपोर्ट जमा करवाई जाए।
विज्ञापन
इनका किया गया तबादला
विजय ताशीब, पवन कुमार, शिव कुमार, मोहम्मद फारूक शान, शशि बजाज, नीतू शर्मा, रोहित कुमार, भूषण कुमार, सुरेंद्र सिंह पठानिया, जगप्रीत सिंह, मोहम्मद अब्बास, यासीर नवाज मलिक, बालकीस फातिमा, रशीद हमीद, हुमेरा आयूब, विरेंद्र सिंह, केवल कृष्ण, राबिया तब्बसुम, अंजू मन्हास, आबिदा बानो, अख्तर हुसैन, रमेश चंद्र, अनवर खान, बरकत हुसैन, अंजू रिषि, मंधीर सिंह, तारीक महमूद, सलीम अख्तर, शब्बीर उल हुसैन, रोमेश चंद्र, आशा कुमारी, सोनिया चौधरी, दुष्यंत सिंह, प्रदीप सिंह, रोही तास, मोहम्मद अयूब, अब्दुल क्यूम शामिल हैं।