{"_id":"650caf5257611ff012005ac4","slug":"35th-ut-senior-vollyball-championship-jammu-news-c-10-jmu1037-206960-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 35वीं यूटी सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 35वीं यूटी सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप 28 से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 35वीं जम्मू-कश्मीर यूटी सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए जिला कुपवाड़ा के हंदवाड़ा का गुल मैदान मेजबानी के लिए तैयार है। जम्मू-कश्मीर वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से 28 से 30 सितंबर तक पुरुषों के लिए तीन दिवसीय सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप कुपवाड़ा एसोसिएशन करवा रही है।
मुकाबलों में खिलाड़ियों की नवीनतम तकनीक देखने को मिलेगी, जिन्होंने पिछले साल 48वीं जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में पहली बार तीसरा स्थान हासिल किया था। चैंपियनशिप के दौरान युवाओं का खेलो इंडिया, माई यूथ-माई प्राइड, नशामुक्ति आदि विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
कुपवाड़ा वॉलीबाल एसोसिएशन के जिला सचिव शब्बीर खान ने बताया कि अब तक यूटी के 20 जिलों से 21 टीमों के सीनियर पुरुषों ने रिपोर्ट की है और एक टीम जम्मू-कश्मीर पुलिस से आई है। सभी टीमों के लिए मुफ्त बोर्डिंग/आवास की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। चार मैदान तैयार किए गए और दो में फ्लड लाइट है। मैच लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। रोजाना 25-30 मैच देर रात तक होंगे।