फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3500 reached in army rally at nagrota

नगरोटा के सेना भर्ती रैली में पहुंचे 3500 युवा

Tue, 04 Nov 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 04 Nov 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
3500 reached in army rally at nagrota

जम्मू प्रशासन की ओर से जिलाधीश एके साहू की अध्यक्षता में सैनिक स्कूल नगरोटा में सेना की भर्ती रैली के दौरान जागरुकता अभियान चलाया गया। इस भर्ती रैली में सीमा क्षेत्रों के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 3500 युवा उम्मीदवारों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन


वहीं, युवाओं के लिए काउंसिल सेंटर भी हर बीडीओ दफ्तरों में खोले गए हैं, जिसके बारे में जानकारी दी गई। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों से आएयुवा उम्मीदवारों को जानकारी दी गई कि उनके लिखित पेपर 30 नवंबर को होंगे। इस भर्ती रैली के दौरान युवाओं को बताया गया कि बार्डर क्षेत्र खौड़, परगवाल, समवान, खारा, अखनूर, मढ़, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, अरनिया, फ्ला मंडाल से बसों की सुविधा की गई ताकि वे भर्ती रैली में पहुंच सकें।
विज्ञापन


इसके प्रयास में डिप्टी डायरेक्टर इंप्लायमेंट जम्मू, सभी एसडीएम व सभी बीडीओ की टीमें शामिल रहीं ताकि वे मौके पर पहुंच सके। वहीं डीसी द्वारा जानकारी दी गई कि 30 नवंबर को लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले युवा उम्मीदवारों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा। यह प्रयास उन युवाओं के लिए किया जा रहा है जो सीमा वर्ती क्षेत्रों में हुई फायरिंग से प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed