फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   32 students of Jammu-Kashmir stranded in Wuhan, Altaf Bukhari asks PM to airlift

वुहान में फंसे जम्मू-कश्मीर के 32 विद्यार्थी, बुखारी ने पीएम से लगाई एयरलिफ्ट करने की गुहार

Thu, 30 Jan 2020 09:31 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 30 Jan 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
32 students of Jammu-Kashmir stranded in Wuhan, Altaf Bukhari asks PM to airlift
coronavirus - फोटो : PTI
कोरोना वायरस को लेकर चर्चा में आए चीन के वुहान शहर में जम्मू-कश्मीर के भी लोग फंसे हैं। इन्हें लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी ने चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन्हें निकालने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि इन लोगों में वहां काम करने वालों के अलावा 32 विद्यार्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बुखारी ने कहा कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में जम्मू-कश्मीर के जो लोग काम करते हैं, उनके अलावा 32 विद्यार्थी भी वहां फंसे हुए हैं। बुखारी ने 32 विद्यार्थियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ये सभी शियान शहर में स्थित हुबेई यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन में पढ़ाई करते हैं। वहां के हालात बेहद खराब हैं। इसलिए इन विद्यार्थियों को विशेष विमान से वापस लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस बीच जम्मू-कश्मीर छात्रों के एक निकाय ने भी प्रधानमंत्री मोदी व विदेश मंत्री एस जयशंकर से तत्काल मदद की अपील की है। एसोसिएशन के प्रवक्ता नासिर खूहामी ने एक बयान में कहा, तेजी से फैल रहे वायरस से वहां फंसे छात्रों को माता-पिता चिंतित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विदेश मंत्रालय से उन्हें जल्द से जल्द छुड़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया क्योंकि चीन में विशेष रूप से वुहान में छात्रों को शहर में लगातार बंद होने के कारण अपने छात्रावास में भोजन और पानी की कमी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed