फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बनिहाल कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के कड़े प्रबंध

बनिहाल कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के कड़े प्रबंध

विज्ञापन
बनिहाल कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के कड़े प्रबंध
बनिहाल कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के कड़े प्रबंध
विज्ञापन

उधमपुर में रोके गए घाटी जाने वाले वाहन, सार्वजनिक स्थलों पर जवानों की संख्या बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। बनिहाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ बस के साथ टकराने पर कार में ब्लास्ट के बाद उधमपुर से घाटी जाने वाले वाहनों को घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके अलावा शहर में सुरक्षा के कड़ेे प्रबंध कर दिए गए। इस दौरान शहर के जखैनी इलाके में नाका लगाकर घाटी से जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। दिनभर देविका नगरी कड़ी सुरक्षा में रही।

सुबह के समय जब पुलिस को बनिहाल में कार पर हुए ब्लास्ट की सूचना मिली तो शहर के जखैनी इलाके से घाटी जाने वाले वाहनों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रतिबंध लगाए जाने के बाद राजमार्ग पर रोके गए वाहनों की कतार बढ़ने लगी। वहीं पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए। शहर के ज्यादातर सार्वजनिक स्थलों पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई। इसके अलावा पुलिस ने जखैनी में नाका लगाकर वाहनों की तलाशी भी ली। घाटी से जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों की रोककर तलाशी ली और फिर वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया। इसके अलावा पुलिस ने मेटाडोर स्टैंड, एमएच चौक पर भी दिनभर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर के रखे। जवान हथियारों के साथ पूरी तरह से तैयार थे। जिसपर भी पुलिस को संदेह हो रहा था, उसको रोक का तलाशी लेने के साथ पूछताछ की जा रही थी। वहीं पुलिस ने जम्मू से घाटी जाने वाले वाहनों को शाम तक रोक कर रखा। वहीं अनुमति मिलने के बाद सबको छोड़ भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed