फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   धूमधाम से मनाया शहर में लोहड़ी पर्व

धूमधाम से मनाया शहर में लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
धूमधाम से मनाया शहर में लोहड़ी पर्व
जम्मू। लोहड़ी का त्योहार रविवार को संभाग भर में पारंपरिक रिवाज और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कहीं छज्जा लेकर शोभा यात्रा की धूम रही तो कहीं प्राचीन वाद्य यंत्रों व ढोलक की थाप पर लोगों ने लोहड़ी मांग कर धूम मचाई। लोहड़ी पर एक दूसरे के साथ खुशी को साझा किया और शाम को पारंपरिक तरीके से लोगों ने अपने घरों या सामूहिक तौर पर लोहड़ी जाकर सुख समृद्धि मांगी। इस बार लोहड़ी पर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी और पर्यटन विभाग की तरफ से भी खास तौर से आयोजित किए गए कार्यक्रमों को लोगों ने काफी सराहा। भाजपा एमएलसी रमेश अरोड़ा की अगुवाई में भी पहली बार मुबारक मंडी से लोहड़ी पर शोभा यात्रा निकालने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही मोहल्लों में वाद्य यंत्रों की धुनों पर लोहड़ी मांगने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। खासतौर से जिन घरों में शादी हुई हैं या जिन घरों में बच्चे का जन्म हुआ है वहां खासी रौनक रही और लोहड़ी मांगने वाले इन घरों में सबसे ज्यादा पहुंचे। किसी ने लाची दामना हो लाची टूट गई हो... के गीत पर लोहड़ी मांगी तो किसी ने दुल्ला भट्टी वाला हो व किसी ने हिरणा ओ हिरणा के गीत गाकर लोहड़ी मांगी और एक दूसरे से त्योहार की खुशियों को साझा किया। रिश्तेदारों व मित्रों ने भी एक दूसरे के घर जाकर लोहड़ी की खुशी को साझा किया।
विज्ञापन

शाम के समय पारंपरिक रीति रिवाज से लोहड़ी जलाई गई और इसमें तिल, रेवड़ियां, मूंगफली और चावल आदि का अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की गई।
----
भाजपा मुख्यालय में भी मना लोहड़ी का त्योहार
नई दिल्ली से वापस लौटे प्रदेश के नेता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा मुख्यालय में भी रविवार दोपहर को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद से लौटे प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पर्व की खुशी को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष हरिंद्र गुप्ता, महासचिव संगठन अशोक कौल, युद्धवीर सेठी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में लोहड़ी पर पारंपरिक तरीके से अग्नि को जलाया गया। इस अवसर पर रवींद्र रैना ने कहा कि त्योहार शांति और खुशहाली का प्रतीक है और इसे मिलजुलकर मनाने की रियासत में परंपरा रही है। रैना ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश के भाजपा नेताओं का चुनाव को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी और रियासत में अपने बलबूते सरकार भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियासत का तीन फरवरी को दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का तोहफा राज्य के लोगों को देंगे। इसी बीच भाजपा के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया ने कुष्ठ रोगियों में खाद्य पदार्थ बांटकर लोहड़ी मनाई। जम्मू पश्चिम में जिला अध्यक्ष अयोध्या गुप्ता की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में लोहड़ी का पर्व मनाया गया।
----
लोहड़ी न्यूज
फोटो पेंथर्स
----------
लोहड़ी पर्व की दी शुभकामनाएं
जम्मू। नेशनल पैंथर्स पार्टी ने लोहड़ी पर्व ट्रांसपोर्ट नगर नरवाल में मनाया। जोनल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने लोगों को लोहड़ी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्व को लोग प्राचीन रीति रिवाज से मनाते आए हैं। इसी दिन से नए साल का पहला दिन भी शुरू होता है। इस मौके पर जगदीश सिंह, अमर चंद, परमजीत सिंह, सोनू, बबलू, रविंद्र सिंह और रमेश कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो

-----
फोटो डोगरा लोहड़ी
----------------
लोहड़ी जलाकर मांगी खुशियां
जम्मू। डोगरा सदर सभा ने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि लोहड़ी पर्व को लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस दौरान लोहड़ी को जलाया गया और उपस्थित लोगों ने इसकी परिक्रमा की। लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की। सदियों से डोगरा समुदाय के लोग मिलकर पर्व को मनाते हैं। इस मौके पर प्रो. एनके डोगरा, प्रेम सागर गुप्ता, कर्नल डा. वीरेंद्र के. साही, कुलबीर सिंह, जनक खजूरिया और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed