फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्कूलों से बच्चों को बाहर नहीं जाने देने के निर्देश

स्कूलों से बच्चों को बाहर नहीं जाने देने के निर्देश

Thu, 13 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों से बच्चों को बाहर नहीं जाने देने के निर्देश
उधमपुर। झज्जर कोटली में आतंकी हमले के बाद जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों को अलर्ट कर दिया है। स्कूलों को आदेश दिए गए हैं कि किसी भी बच्चे को स्कूल से बाहर नहीं जाने दिया जाए और शिक्षक स्कूल की पूरी निगरानी रखे।
विज्ञापन

जैसे ही सुबह के समय आतंकी हमले की सूचना प्रशासन को मिली तो प्रशासन ने शिक्षा विभाग को अलर्ट कर दिया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर स्थित सरकारी व निजी स्कूलों को अलर्ट कर दिया। स्कूलों को निर्देश जारी किए गए कि कोई भी विद्यार्थी स्कूूल की सीमा से बाहर न निकले। हर विद्यार्थी पर शिक्षक नजर रखें। इसके अलावा स्कूल के आसपास हर आने जाने पर नजर रखी जाए। अगर कहीं कोई संदिग्ध नजर आता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। निर्देश मिलने के बाद शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के स्कूल से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed