फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राजमार्ग पर दिनभर लगा रहा जाम

राजमार्ग पर दिनभर लगा रहा जाम

Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
राजमार्ग पर दिनभर लगा रहा जाम
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन भर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इसको देखते हुए पुलिस ने जखैनी चौक से वाहनों की आवाजाही पर घंटों पूरी तरह से प्रतिबंध लगा कर रखा। अमरनाथ यात्रियों के वाहन भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने इनको भी वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित है। शनिवार को जब अमरनाथ यात्रा का जत्था शहर से निकला तो उसके बाद शहर में जाम की स्थिति बनने लगी। सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने जखैनी चौक से वाहनों के आगे बढ़ने पर रोक लगा दी। पुलिस के रोके जाने के बाद राजमार्ग पर वाहनों की कतार बढ़ने लगी। देखते ही देखते कई यात्री वाहन जाम में फंस गए। जाम में फंसने के बाद गर्मी से परेशान होकर यात्री वाहनों से बाहर निकल आए। गर्मी के कारण यात्री घंटों परेशान रहे। दोपहर 12 बजे के बाद कई अमरनाथ यात्रियों के वाहन भी पहुंचने लगे। जब पुलिस को अमरनाथ यात्रियों के वाहनों का पता चला तो किसी को भी आगे नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने यात्रियों को बताया कि दोपहर 12 बजे से अमरनाथ यात्रियों के वाहनों का आगे बढ़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब सबको रविवार को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद यात्रियों के वाहन वापस लौट गए। वहीं जाम के कारण काफी संख्या में घाटी जाने वाले ट्रक भी फंस रहे। पुलिस को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में घंटों लग गए। शाम करीब चार बजे पुलिस ने रोके गए वाहनों को घाटी, रामबन, किश्तवाड़ की तरफ रवाना किया। छोड़े जाने के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed