{"_id":"5a6a3ab44f1c1b92268b67fd","slug":"31516911284-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघरों के बाहर तैनात रहे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमाघरों के बाहर तैनात रहे पुलिसकर्मी
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। फिल्म पद्मावत वीरवार को रिलीज हो गई। इस दौरान एहतियातन सिनेमाघरों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। राज थियेटर के बाहर सुबह से ही पुलिसकर्मियों को देखा गया। हालांकि दोपहर बारह बजे शुरू होने वाले शो को लेकर लोगों ने उपद्रवियों की परवाह किए बिना टिकटें खरीदीं और फिल्म देखी।
दरअसल जम्मू के सिनेमाघरों में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद पुलिस को आशंका थी कि कहीं शहर में भी फिल्म का विरोध करने वाले हंगामा न कर दें। इसी को देखते हुए सिनेमाघर के बाहर और अंदर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए थे। इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर कामेश्वरी पुरी ने कहा कि माहौल न बिगड़े इसलिए सुरक्षा के इंतजाम पहले से किए गए थे। उधर, राज थियेटर के मालिक करन ने बताया कि शहर में भी लोगों की तरफ से फिल्म पद्मावत का विरोध किया जा रहा था। लेकिन, धीरे-धीरे लोगों ने फिल्म के लिए टिकटें खरीदनी शुरू कर दीं। इसकी वजह से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई।