फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   310 government schools were merged in Jammu

जम्मू में 310 सरकारी स्कूलों का हुआ विलय

Mon, 03 Aug 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 03 Aug 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
310 government schools were merged in Jammu

कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों के विलय का काम तेजी से किया जा रहा है। जम्मू जिले में अभी तक 310 सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों का विलय हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल में किया जा चुका है।

विज्ञापन


इन स्कूलों के स्टाफ को कम स्टाफ वाले सरकारी स्कूलों में ट्रांसफर किया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि कम विद्यार्थियों की संख्या वाले अन्य स्कूलों की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


नई सरकार के पहले विधानसभा सत्र में शिक्षा मंत्री ने खुलासा करके बताया था कि राज्य में सैकड़ों की संख्या में ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम हैं, जबकि शिक्षक विद्यार्थियों की क्षमता से ज्यादा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कम संख्या वाले स्कूलों के विलय करने का काम शुरू किया। विलय हुए प्रत्येक स्कूल में छह के करीब शिक्षक थे। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या न के बराबर होने के कारण सभी शिक्षक बिना किसी मेहनत के पूरा वेतन हासिल कर रहे थे।


जिन स्कूलों का विलय हुआ है, उन स्कूलों के ज्यादातर शिक्षकों को स्टाफ की कमी से जूझ रहे स्कूलों में भेजा गया है। चीफ एजूकेशन अफसर जम्मू जेके सूदन ने कहा कि शिक्षा विभाग में फैली अव्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed