फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   300 Higher Secondary Schools in Jammu and Kashmir running without a principal

बिना प्रिंसिपल के चल रहे जम्मू-कश्मीर के 300 हायर सेकेंडरी स्कूल

Tue, 23 Feb 2021 01:29 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 23 Feb 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
300 Higher Secondary Schools in Jammu and Kashmir running without a principal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

जम्मू-कश्मीर सरकार के तमाम दावों के बावजूद शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के तीन सौ हायर सेकेंडरी स्कूल बिना प्रिंसिपल के ही संचालित हो रहे हैं। शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों के हायर सेकेंडरी में प्रिंसिपल की ज्यादा कमी है। एक प्रिंसिपल के पास दो से तीन स्कूलों का कार्यभार है। स्कूलों में प्रिंसिपल के पद खाली होने से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के मुकाबले कश्मीर संभाग में आने वाले हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रिंसिपल के पद ज्यादा खाली है। जम्मू संभाग में 140, जबकि कश्मीर में यह संख्या 160 से ज्यादा है। हायर सेकेंडरी में प्रिंसिपल के पद इसलिए खाली है क्योंकि लंबे समय से लेक्चरर को पदोन्नति नहीं दी गई है। जम्मू संभाग में डोडा, रामबन, पुंछ, राजोरी और किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा स्कूल बिना प्रिंसिपल या इंचार्ज प्रिंसिपल के चल रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने 2019 में 90 हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी बनाया था। इन स्कूलों में अधिकांश इंचार्ज प्रिंसिपल तैनात हैं, जिनके पास दो या तीन स्कूलों का अतिरिक्त कार्यभार भी है। प्लस टूू लेक्चरर फोरम के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि लेक्चरर को टाइम बाउंड पदोन्नति नहीं मिलती है। एक लेक्चरर 20 वर्ष तक सेवा देने बाद के भी एक ही पे ग्रेड पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के बजट में कृषि को मिलेगी प्राथमिकता, बागवानी में होगा व्यापक बदलाव

लेक्चरर की वरिष्ठता सूची तैयार हो गई है, यह पूरी प्रक्रिया सचिवालय स्तर पर होती है। वरिष्ठता सूची के बाद लेक्चरर को पदोन्नति दी मिल जाएगी। इससे स्कूलों में प्रिंसिपल की तैनाती के साथ रिक्त पड़े जोनल और जिला शिक्षा अधिकारी के पद भी भरे जाएंगे। मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी -अनुराधा गुप्ता, निदेशक स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed