फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 terrorists killed in encounter by army in poonch

पुंछ: सेना ने घुसपैठ कर रहे 3 आतंकियों को ढेर किया

Thu, 03 Dec 2015 09:51 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
3 terrorists killed in encounter by army in poonch

लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) के पुंछ सेक्टर में वीरवार की शाम घुसपैठ का प्रयास कर रहे तीन आतंकियों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया। सेना ने आसपास के इलाके को घेर लिया है।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि मारे गए आतंकियों के साथ कुछ अन्य आतंकी थे। जो गोलाबारी के बाद भाग खड़े हुए। सेना उनकी तलाश कर रही है।

सैन्य प्रवक्ता मनीष मेहता ने बताया कि वीरवार की शाम लगभग पांच बजे आतंकियों के एक गुट ने एलओसी से घुसपैठ करने का प्रयास किया। सेना के सर्विलांस डिवाइस में आतंकियों की गतिविधियां देखी गईं।
विज्ञापन

कार्रवाई में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया

3 terrorists killed in encounter by army in poonch

उसके बाद एलओसी पर तैनात तमाम सैन्य टीमों को अलर्ट कर दिया गया। सेना की पेट्रोलिंग टीमों ने आतंकियों को घेरा और आत्मसमर्पण को कहा। लेकिन उन्होंने गोलाबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। समाचार लिखे जाने तक सेना की टीमें एलओसी पर तलाशी अभियान चला रही थीं।

लंबे समय से एलओसी से घुसपैठ करवाने का इंतजार कर रहे आतंकी संगठनों के आकाओं के लिए यह बड़ा झटका है। मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हुई है। सेना घटनास्थल की जांच कर रही है। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार भारतीय क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed