फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 police man killed by militants today in South Kashmir

आतंकियों ने घाटी में 5 पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 3 की मौत, एक ने भागकर बचाई जान

Thu, 23 Aug 2018 06:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 23 Aug 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
3 police man killed by militants today in South Kashmir
demo pic

आतंकियों ने जम्मू कश्मीर में एक ही दिन में पांच पुलिसकर्मी को निशाना बनाया है। इसमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक घायल पुलिसकर्मी ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। ताजा घटना में आतंकियों ने बुधवार की शाम पुलवामा के लारवे गांव में पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ डार को घर में घुसकर मार डाला। डार बडगाम पुलिस लाइन में तैनात थे और ईद मनाने अपने घर आए थे। हमलावरों ने गोलियों से उनका शरीर छलनी कर दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावर आतंकियों की तलाश की जा रही है। वहीं, आतंकियों ने ट्राल के एसएचओ मोहम्मद युसूफ के घर हमला किया। हालांकि वह उस वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसके अलावा शोपियां के एएसआई दिलबर अहमद के घर पर भी आतंकियों ने घुसकर गोली बारी की। दिलबर ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


इससे पहले आतंकियों ने ईद के मौके पर दो पुलिसकर्मियों सहित भाजपा नेता पर हमला किया। इसमें कांस्टेबल फैयाज अहमद शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह भी ईद के मौके पर अपने परिवार के पास घर आए हुए थे। इसके अलावा पुलवामा जिले में ही आतंकियों ने भाजपा नेता शब्बीर भट का अपहरण कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


कांस्टेबल फैयाज अहमद शाह बुधवार की सुबह वह मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहा था तभी आतंकियों ने उसे गोली मार दी। उनकी मौत के पीछे हिज्ब का हाथ माना जा रहा है। फैयाज पहले एसपीओ था। हाल ही में वह प्रोन्नत होकर कांस्टेबल बना था और मनिगाम में ट्रेनिंग ले रहा था। परिवार में माता, पत्नी व दो नाबालिग पुत्रियां हैं। पुलिस लाइन कुलगाम में उसे श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलवामा जिले के लौसवानी इलाके में शाम को आतंकियों ने मोहम्मद याकूब की हत्या कर दी। आतंकियों ने उसे घर के बाहर गोली मारी। घायलावस्था में उसे पास के नेवा स्थित पीएचसी में ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर उसे श्रीनगर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed