फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 militants likely to be trapped in Parimpora jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में तीन आतंकी ढेर, 18 घंटे चली मुठभेड़, मारे गए सभी आतंकी लश्कर के

Sun, 09 Dec 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 09 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
3 militants likely to be trapped in Parimpora jammu kashmir

शहर के बाहरी इलाके मुजगुंड में 18 घंटे चली मुठभेड़ में रविवार को तीसरा आतंकी भी मार गिराया गया। तीनों लश्कर के थे। मुठभेड़ खत्म होने के बाद आस-पास के इलाकों में हिंसा भड़क उठी। युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसा की आशंका में शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी तथा दो स्थानीय थे। इनकी शिनाख्त पाकिस्तान के अली और बांदीपोरा हाजिन के मुदासिर रशीद पररे व साकिब बिलाल शेख के रूप में हुई है। अली कई आतंकी हमलों व सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले में शामिल रहा है। वह हाजिन व सुंबल में युवाओं की भर्ती कर रहा था। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग में एक जवान और तीन नागरिक घायल हो गए थे। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


ऑपरेशन पांच राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की क्यूएटी तथा पुलिस की एसओजी की ओर से किया गया। आतंकी मौके से भाग न निकलें, इसके लिए फ्लड लाइट लगाया गया। पूरे इलाके को घेरकर रखा गया है। मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके में हिंसा भड़क उठी। आस-पास के इलाके के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया। इन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मार गिराए थे दो आतंकी

सुरक्षाबलों ने शनिवार शाम श्रीनगर-बांदीपोरा मार्ग के पास मुजगुंड इलाके में दो-तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकियों की ओर से फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। रात में ही दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। रात में गोलीबारी रुक गई थी। इसके बाद भी सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी थी, ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं। रविवार सुबह फिर मुठभेड़ शुरू हुई और तीसरा आतंकी भी मारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed