{"_id":"6585dbf887a563683f0f12e3","slug":"3-men-found-dead-as-massive-searches-launched-post-terror-ambush-in-j-k-s-poonch-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Attack: हमले की जगह के पास से तीन लोगों के मिले शव, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Attack: हमले की जगह के पास से तीन लोगों के मिले शव, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
Sat, 23 Dec 2023 12:27 AM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, पुंछ/जम्मू
पीटीआई, पुंछ/जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:27 AM IST
सार
सेना के वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के स्थल के पास शुक्रवार को तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Agency
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के स्थल के पास शुक्रवार को तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। गुरुवार को हुए आतंकी हमले में पांच सैनिक बलिदान हो गए और दो घायल हो गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मृतक उन आठ लोगों में शामिल थे, जिन्हें सेना ने सुरनकोट पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत धतियार मोड़ पर गुरुवार को हुए हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए उठाया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुफलियाज के टोपा पीर गांव के तीन लोगों- सफीर हुसैन (43), मोहम्मद शौकत (27) और शब्बीर अहमद (32) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई, उनकी मौत का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि पुंछ के उपायुक्त चौधरी मोहम्मद यासीन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तीन लोगों की मौत की रिपोर्ट के बाद बुफलियाज पहुंचे, जबकि जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार भी सुरनकोट जा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर 3:45 बजे भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने बफलियाज इलाके में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में पांच सैनिक बलिदान हो गए। दो घायल हैं। दहशतगर्दों ने ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। दो जवानों के शव क्षत-विक्षत भी कर दिए गए।