{"_id":"5ac763f04f1c1bbf618b5be8","slug":"3-killed-18-injured-after-a-minibus-overturned-in-kanda-near-shiv-khori-shrine","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः खाई में गिरी श्रद्धालुओं की बस, 3 की मौत, 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः खाई में गिरी श्रद्धालुओं की बस, 3 की मौत, 18 घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Fri, 06 Apr 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
bus accident
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। विश्वभर में प्रसिद्ध शिवखोड़ी गुफा के दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस रियासी के पास गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 21 श्रद्धालु सवार थे।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 18 गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनसुार उत्तर प्रदेश के कुछ श्रद्धालु शिवखोड़ी में भगवान शिव की गुफा के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच बस जैसे ही रियासी के पास पहुंची हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनसुार तेज रफ्तार में जा रही बस से ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। बस में मौजूद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों के इलाज के लिए फौरन पीएचसी रियासी और पीएचसी राजोरी ले जाया गया। जहां से कुछ लोगों के जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल मृतकों और घायलों के नाम पते की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।
3 killed, 18 injured after a minibus overturned in Kanda near Shiv Khori shrine in Reasi #JammuAndKashmir pic.twitter.com/nytP14vPEg
— ANI (@ANI) April 6, 2018