फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 jawans, 5 militants killed in twin kupwara encounters

मुठभेड: 3 जवान शहीद, 5 आतंकी ढेर

Tue, 26 Aug 2014 04:37 PM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
3 jawans, 5 militants killed in twin kupwara encounters

सोमवार सुबह से दो बार आतंकियों और सेना के बीच गोलियां चलने की खबर है। सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल भी हुआ है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जवान की पहचान लांस नायक धनंजय कुमार के तौर पर हुई है, जो 18 राष्ट्रीय राइफल्स का था। सेना को सूचना है कि इस इलाके में अभी भी तीन से चार आतंकी छिपे हुए हैं।
विज्ञापन


यह आपरेशन सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है, जबकि बाहरी घेरा सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना और आतंक‌ियों के बीच मुठभेड जारी

3 jawans, 5 militants killed in twin kupwara encounters

एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले के कालारूस इलाके में प‌िछले कई द‌िनों से आतंकियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन में सेना ने मुठभेड में एक आतंकवाद‌ियों को मार ग‌िराया है। सेना और आतंक‌ियों के बीच मुठभेड अभी भी जारी है।

आंतकवाद‌ियों और सेना के बीच मंगलवार तड़के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आमना-सामना हुआ। इसके बाद दोनों ओर से जमकर फायर‌िंग की गई। इस दौरान सेना के जवान एक आतंकवादी को मार ग‌िराने में सफल रहे।

कालारूस के जंगलों में हुई इस मुठभेडों में सेना अब तक कुल पांच आतंकवाद‌ियों को मार ग‌िरने में सफल रही है। वहीं, इन मुठभेंडों में सेना के तीन जवान भी शहीद हो चुके हैं। कालारूस में लांस नायक धनजंय कुमार शहीद हो गए थे।

आतंकी सेना का घेरा तोड़ भाग निकले

3 jawans, 5 militants killed in twin kupwara encounters

कुपवाड़ा के कालारूस इलाके में घुसपैठ में सफल हुए 7 से 8 आतंकियों को नियंत्रण रेखा के करीब सेना द्वारा रविवार सुबह रोकने के बाद शुरू हुई मुठभेड़ सोमवार को भी रुक-रुक कर चलती रही।

सेना के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सेना के जवानों और आतंकियों के बीच गागल लोलाब में मुठभेड़ हुई, जो कालारूस के साथ ही पड़ता है। यहीं से आतंकी सेना का घेरा तोड़ भाग निकले थे।

सेना ने अतिरिक्त बल मंगवा कर पूरे इलाके को घेर लिया है। सेना घने जंगलों में आतंकियों को तलाशने के लिए हेलीकाप्टर की भी मदद ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed