{"_id":"45803d2c9f45447669a4f24217e4d9a0","slug":"3-3-magnitude-earthquake-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में आया 3.3 तीव्रता का भूकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में आया 3.3 तीव्रता का भूकंप
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 29 Apr 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में बुधवार को भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीनगर समेत घाटी के अन्य इलाकों में सुबह 6:52 बजे भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 रिकॉर्ड की गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसकी गहराई जमीनी सतह से 13 किलोमीटर थी।
विज्ञापन
भूकंप से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। कश्मीर पहले से सिस्मिक जोन 5 में है। स्थानीय निवासी मोहम्मद यूनिस के अनुसार हाल ही में नेपाल में जो तबाही हुई है उसे देख डर सा लगने लगा है। उन्होंने कहा कि इससे 8 अक्टूबर, 2005 में आए भूकंप की यादें फिर से ताजा हो गई।
विज्ञापन