फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   25 years women korona positive.

अस्पताल में उपचार करवाने आयी निकली कोरोना पॉजिटिव।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
25 years women korona  positive.
रियासी। जिला अस्पताल में उपचार के लिये आयी लगभग पच्चीस वर्षिय एक महिला कोरोना संक्रिमत निकली। महिला का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन में खलबली का माहौल पैदा हो गया है। बताया जाता है कि पहाड़ी इलाके थाकराकोट में रहने वाली उक्त महिला दो जून को अस्पताल में आई थी महिला को हल्का बुखार तथा खांसी वगैरह की शिकायत थी। इस दौरान उसको अस्पताल में भर्ती किया गया इसके साथ उसका सैंपल लेने का काम भी किया गया। उस को वार्ड में रख कर उसको दवाई दी गयी। मंगलवार को महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। मंगलवार सुबह सवेरे महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में कार्यरत स्टाफ में दहशत व डर का माहौल व्यापक हो गया। सीएमओ ने बताया कि जिस वार्ड में महिला को रखा गया था उसको सेनिटाइज किया गया है वार्ड में आने वाले अन्य मरीजों का भी पता किया जा रहा है। इसके साथ ही महिला के परिजनों व अन्य रिश्तेदारों के भी पता किया जा रहा है जोकि महिला के संपर्क में आये थे। वहीं महिला के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में काम करने वाले स्टाफ के सभी सदस्य काम छोड़ कर बाहर आ गए इन दौरान उन्होंने अस्पताल में पूरी सुविधायें देने के साथ ही सभी को पीपीई किट्स देने को कहा मौके पर डिप्टी सीएमओं बात करने को पहुंचे लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों को ले कर अड़े रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed