{"_id":"60547d0292cbc5686303ebe0","slug":"25-officers-including-10-ips-transferred-chandan-kohli-new-ssp-of-jammu-and-sandeep-chaudhary-new-ssp-of-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 आईपीएस समेत 25 अफसरों के तबादले, चंदन कोहली जम्मू और संदीप चौधरी श्रीनगर के नए एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 आईपीएस समेत 25 अफसरों के तबादले, चंदन कोहली जम्मू और संदीप चौधरी श्रीनगर के नए एसएसपी
Fri, 19 Mar 2021 03:59 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 19 Mar 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस अफसर
- फोटो : amar ujala
प्रशासन के बाद शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। गृह विभाग ने 17 जिला पुलिस अफसरों के तबादले किए। इनमें 10 आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। राजोरी के एसएसपी चंदन कोहली को जम्मू का नया एसएसपी बनाया गया है। जबकि श्रीधर पाटिल को पद से हटा लिया गया है। कुल 25 अफसरों को बदला गया है।
विज्ञापन
जारी आदेश के तहत आईपीएस रईस भट्ट को बारामुला एसएसपी, विनोद कुमार को एसएसपी पुंछ, संदीप चौधरी को एसएसपी श्रीनगर, सुंदीप चक्रबर्ती एसपी कुपवाड़ा, सुदांशु वर्मा एसपी सोपोर, संदीप गुप्ता एसपी हंदबाड़ा, शीमा कस्बा एसपी राजोरी, पी डी नित्या एसपी रामबन, तनुश्री एसपी ईस्ट श्रीनगर तैनात किया गया है। इसके अलावा केपीएस अधिकारियों में जावेद इकबाल को एआईजी पुलिस मुख्यालय, सुहेल मनावर एसपी गांदरबल, शैलेंद्र सिंह एसपी रियासी, इम्तियाज हुसैन एसपी अनंतनाग पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं शेख जुल्फीकार आजाद को एसएसपी श्रीनगर सिक्योरिटी का अतिरिक्त पदभार, ताहिर सलीम खान एसपी बड़गाम, मोहम्मद जैद एसपी बांदीपोरा, रमेश चंद्र कोतवाल एसपी कठुआ, शफकत हुसैन एसपी किश्तवाड़, शहजाद सलारिया एसपी एपीसीआर, परबीत सिंह एसपी बेस्ट श्रीनगर, मुब्बसर हुसैन श्रीनगर एसपी नार्थ, इरशाद हुसैन राथर एसपी हजरतबल श्रीनगर तैनात किए गए हैं। शैलेंद्र मिश्रा, राहुल मलिक, श्रीरधर पाटिल, अंबारकर दिनकर, अमोद नागपुरे, मोहम्मद हसीब मुगल, हसीब उर रहमान, अब्दुल क्यूम, रशमी वजीर, रमेश अंगराल, हरमीत सिंह, जावेद इकबाल और खलीम अहमद को अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तीस साल बाद भी कश्मीरी पंडितों ने नहीं किया कश्मीरियत को खुद से अलग, देखिए तस्वीरें
आईजी से लेकर एसएसपी तक को प्रमोशन मिला
गृह विभाग ने शुक्रवसर को आदेश जारी कर कई आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया। आईजी मुकेश सिंह, एम के सिन्हा, सुनील कुमार और दानेश राणा को एडीजीपी के पद पर प्रमोट किया गया है। यह सभी 1996 बैच के अफसर हैं।
2007 बैच के सुनील गुप्ता, सुजित कुमार, विवेक गुप्ता और मोहम्मद सुलेमान चौधरी को डीआईजी सुपर टाइम स्केल में प्रमोट किया गया है। 2008 बैच के तेजिंदर सिंह, उदय भास्कर बिल्ला और अब्दुल जब्बार का ग्रेड भी बढ़ाया गया है। 2017 बैच के अनायत अली, मोहिता शर्मा, निखिल बोरकर, तनुश्री को भी सीनियर श्रेणी में लाया गया है।