फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   242 kg of adulterated paneer seized in Phlata and destroyed on the spot.

Jammu News: फ्लाटा में 242 किलो मिलावटी पनीर जब्त, मौके पर किया नष्ट

Sun, 28 Jun 2026 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 28 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
242 kg of adulterated paneer seized in Phlata and destroyed on the spot.
रेहंबल थाने की टीम को क्षेत्र में असुरक्षित खाद्य पदार्थों के बारे में मिली थी सूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। एक तरफ श्रद्धालुओं के लिए लंगरों की तैयारी की जा रही है तो वहीं फ्लाटा नाका क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 242 किलो मिलावटी पनीर बरामद हुआ है। उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जांच का विषय है कि इस काले कारोबार के तार किसी लंगर से जुड़े हैं या उधमपुर के बाजार से।
पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना रेहंबल की एक टीम को क्षेत्र में असुरक्षित खाद्य पदार्थों के संबंध में सूचना मिली थी। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फ्लाटा नाके पर कड़ा पहरा बैठाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वहां लावारिस हालत में पड़े 09 कार्डबोर्ड बक्से इंटरसेप्ट किए। जब इन संदिग्ध बक्सों को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। बक्सों के भीतर लगभग 242 किलोग्राम पनीर भरा था जो देखने में बेहद घटिया, बदबूदार और असुरक्षित प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग ने घोषित किया असुरक्षित
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद पनीर का गहन निरीक्षण और प्रारंभिक परीक्षण किया। जांच के बाद अधिकारी ने इस पूरी खेप को मानव उपभोग के लिए असुरक्षित, घटिया और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक घोषित कर दिया। इसके बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरे 242 किलो पनीर को मौके पर ही गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बड़ा सवाल
कुछ ही दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। जम्मू से श्रीनगर तक जगह-जगह लंगर की व्यवस्था हो रही है। अब यह जांच का विषय है कि मिलावटी पनीर किसी लंगर के लिए तो सप्लाई नहीं किया जाना था। इस पूरी कार्रवाई ने बाजार में खप रहे नकली पनीर के काले कारोबार को उजागर किया है।

हर पहलू से की जा रही जांच
इस बारे में डीएसपी मुख्यालय प्रहलाद शर्मा ने बताया कि बरामद हुए पनीर को नष्ट कर दिया गया है, लेकिन इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है कि मिलावटी पनीर कहां से आया और कहां सप्लाई होना था। इसके अलावा उधमपुर के बाजारों में संबंधित एजेंसी को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed