{"_id":"5eb7c016d05a8477246ca77d","slug":"240-kashmiri-students-still-stranded-in-bangladesh-chief-secretary-said-this-to-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में अब भी फंसे हैं 240 कश्मीरी विद्यार्थी, मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार से कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश में अब भी फंसे हैं 240 कश्मीरी विद्यार्थी, मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार से कही ये बात
Sun, 10 May 2020 02:19 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 May 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते अब भी बांग्लादेश में 240 कश्मीरी छात्र फंसे हुए हैं। यह सभी ईद से पहले कश्मीर लौटना चाहते हैं। प्रदेश सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए केंद्र से आग्रह किया है कि वह विशेष विमान की व्यवस्था कर इन छात्रों को श्रीनगर पहुंचाने में सहयोग करें ताकि सभी ईद का त्योहार अपने घर पर मना सकें। ज्ञात हो कि 168 छात्रों का बैच शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचा था। इससे पहले मार्च में 160 छात्र लाए गए थे। लॉकडाउन से पहले 2500 छात्र श्रीनगर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रींगला को इस बाबत पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सरकार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब भी 240 छात्र फंसे हुए हैं। यह सभी अपनी जल्द वापसी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इनकी जल्द वापसी ईद की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
इन्हें एयरलिफ्ट करने का जो मौजूदा प्लान है उससे बाद की फ्लाइट वाले छात्रों में आक्रोश पनपेगा। इस स्थिति को सुलझाना जरूरी है। पत्र में कहा गया है कि इन सब स्थितियों को देखते हुए वंदे भारत मिशन के तहत विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप की जरूरत है ताकि इन छात्रों को 250 की क्षमता वाले एयरक्राफ्ट से एक बार ही श्रीनगर एयरपोर्ट पर ईद से पहले लाया जा सके।
विज्ञापन