{"_id":"611173b58ebc3ef41a3430be","slug":"24-liquor-smugglers-arrested-in-the-district-in-24-hours-reasi-news-jmu24125055","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 24 घंटे में 24 शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 24 घंटे में 24 शराब तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिला पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ मुहिम जारी है। इसी के तहत चौबीस घंटे में 24 देसी शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अरनास, रियासी, कटड़ा, भमाग, रनसू, पौनी और टोट पुलिस स्टेशन व चौकी के अंतर्गत की गई है।
इस दौरान पुलिस ने शराब की 106 बोतल और चार हजार लीटर लाहन को बरामद किया है। लाहन को बाद में नष्ट कर दिया गया है। विभिन्न पुलिस स्टेशन में इस के तहत 23 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा 13 लोग पुलिस स्टेशन अरनास अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़े गए हैं। उनकी पहचान पदम सिंह निवासी पनासा, प्रेम सिंह निवासी नाला पनासा, चमेल सिंह निवासी पनासा, हरदेव सिंह व सुखदेव सिंह दोनों निवासी जिज बगली, करतार सिंह व इंद्र सिंह दोनों निवासी अपर मतलोत, गिरधारी लाल निवासी लमसोरा दो, लाल सिंह व ठिल्लू चंदू निवासी धनौड़, देस राज निवासी मता, कृष्ण सिंह निवासी सुलवा हंदर के रूप में हुई है।
सुला नाका पर पुलिस ने हेरोइन सहित पवन सिंह निवासी शेरपुर को पकड़ा। इस के साथ ही कटड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बलवान सिंह निवासी डोडा को मूरी नाका, तारिक हुसेन निवासी कोट भलवाल को सेरली और रमेश चंद्र निवासी सेरली को नाके पर शराब के साथ पकड़ा है। यह सभी लोग आधार शिविर में शराब बेचने का अवैध धंधा करते थे। भांवला में राजवीर सिंह, रनसू में नसीब सिंह, पौनी में कर्म सिंह, टोट में गजा राम को शराब बना कर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एसएएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तीन माह में नशा विरोधी मुहिम के तहत जिले में 114 मामले दर्ज किए गए हैं।