{"_id":"4d8acaa2cc3aa3ffc4aae71fa0ea0398","slug":"23-lecturers-transfers-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 लेक्चरर्स को किया गया इधर-उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 लेक्चरर्स को किया गया इधर-उधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 15 May 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के शिक्षा विभाग में लेक्चरर, टीचर, मास्टर ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को 27 लेक्चररों का ट्रांसफर किया गया था, तो शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने उर्दू, जियोग्राफी, केमिस्ट्री, अंग्रेजी, फिजिक्स व अन्य कई विषयों के 23 लेक्चररों के ट्रांसफर आर्डर जारी किए हैं। इनको भी 18 मई तक स्कूलों में ज्वाइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
जब से सरकारी स्कूलों में नया सत्र आरंभ हुआ है, तब से ही लगातार शिक्षा विभाग लेक्चररों का ट्रांसफर कर रहा है। अभी तक शिक्षा विभाग 300 से ज्यादा लेक्चररों का ट्रांसफर कर चुका है। इन सभी लेक्चररों को उन स्कूलों में भेजा रहा है, जहां लंबे समय से लेक्चरर के पद भरने की मांग की जा रही है। जिसके कारण लगातार विद्यार्थियों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को शिक्षा निदेशक जम्मू ने 23 लेक्चररों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद अजीम खान को एचएसएस हरनी, अब्दुल शकूर खान को डाइट पुंछ, अफताब लतीफ खान को एचएसएस बुफियाज, नजमा फिरदोस को एचएसएस मनकोट, आशा कुमारी को डाइट रियासी, गिरधारी सिंह राणा को एचएसएस अस्सर, मुद्दसर अहमद वानी को डाइट रियासी, सुनैना राणा को डाइट किश्तवाड़, राज कुमार को एचएसएस राजपुरा, विनोद कुमार को कैंप एचएसएस दुर्गा नगर, शकुंतला देवी को एचएसएस रेहल, पवन कुमार शर्मा को जीएचएसएस राजोरी, राहित जबीन को एचएसएस राजोरी, शमीम अख्तर को एचएसएस दरहाल, जोगिंद्र सिंह को एचएसएस चिनैनी, अनवर हुसैन को एचएसएस पंचैरी, अनवर खान को एचएसएस गर्ल्स मंडी, निघत चौधरी को डाइट पुंछ, अशोक कुमार को एचएसएस बुद्धी, रंजीत कुमार को एचएसएस मछेडी, कस्तूरी लाल शर्मा को एचएसएस देवक, रमन कुमार को एचएसएस घट व मोहम्मद अफजल को एचएसएस साज में ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन