{"_id":"5ea6f7c18ebc3e905528d6df","slug":"22-corona-positive-patients-found-in-jammu-kashmir-total-numbers-reached-546","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 22 और पॉजिटिव, 27 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी, प्रदेश में 546 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में 22 और पॉजिटिव, 27 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी, प्रदेश में 546 हुई संक्रमितों की संख्या
Mon, 27 Apr 2020 08:52 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में कोरोना संक्रमण के नए मामलों का आना जारी है। सोमवार को 22 नए मामले सामने आए। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों का आंकड़ा 546 तक पहुंच गया है। इनमें 375 मामले सक्रिय हैं। जम्मू संभाग में 27 और कश्मीर में 348 मामले सक्रिय हैं। अब तक प्रदेश में सात लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
हालांकि राहत की बात यह है कि सोमवार को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 27 पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसमें स्किम्स बेमिना से 18, जिला अस्पताल शोपियां से 2, जिला अस्पताल गांदरबल से 3, स्किम्स सोरा से एक, गांधीनगर अस्पताल, जम्मू से 2 और चेस्ट डिजीज अस्पताल, जम्मू से एक मरीज शामिल है। जम्मू संभाग में अब तक 30 और कश्मीर संभाग में 134 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं।
उधर, स्किम्स में 15 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें बारामुला से 5, शोपियां से 5, बांदीपोरा से 3, कुपवाड़ा और बड़गाम से एक-एक मामला है। डीसी कुपवाड़ा के अनुसार रेड जोन अंधेरहामा में छह साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले बच्चे के परिवार के अन्य सदस्य भी पॉजिटिव आए थे, जिससे उनके संपर्क में और लोगों के आने की आशंका नहीं है। कुपवाड़ा में 40 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 593 नए संदिग्ध निगरानी में लिए गए
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 593 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव, उनके संपर्क और विदेश यात्रा के मामलों में 67,570 लोग निगरानी में लिए जा चुके हैं। इसमें 6,320 को घर पर क्वारंटीन, 375 को अस्पताल में आइसोलेशन, 259 को अस्पताल में क्वारंटीन, 9,984 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इसमें 50,625 की सर्विलांस अवधि पूरी हो गई है। अब तक 14,988 सैंपल में से 14,442 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
संक्रमित मिलने पर रियासी की जमलान पंचायत का वार्ड दो रेड जोन घोषित
रियासी जिले के तहसील माहौर के जमलान पंचायत के वार्ड दो में रविवार को कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने पर क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इलाके में पाबंदियां लगा दी गई हैं। संक्रमित के संपर्क में रहे परिवार के सभी नौ लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। आसपास के 31 लोगों को होम संर्विलांस पर रखा है। 100 के करीब संदिग्ध दूसरी श्रेणी में शामिल किए गए हैं।