{"_id":"5c82d7eebdec22144855866c","slug":"21552078830-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कंदन से मिलें अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कंदन से मिलें अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राज्यपाल के सलाहकार के. स्कंदन से शुक्रवार को 36 प्रतिनिधिमंडलों और लोगों ने मुलाकात कर कई तरह की समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर बागवानी स्नातकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रियासत में रहबर-ए-बागबानी योजना शुरू करने की मांग की। जबकि जेएंडके एसआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीओएलए के लंबित एरियर जारी करने की मांग की।
कश्मीरी पंडित विस्थापितों के प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों के लिए विशेष प्रधान मंत्री रोजगार पैकेज के तहत लाभ देने की मांग रखी। साथ ही भर्ती नियमों में छूट का मुद्दा उठाया। इस पर सलाहकार ने आश्वासन दिया कि इस मामले को सेवा चयन बोर्ड और कानून विभाग के साथ उठाया जाएगा। पूर्व विधायक चौधरी कुमार अली ने मॉडल विलेज की स्थापना की मांग की।
जम्मू-अखनूर से एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-अखनूर सड़क चौड़ीकरण के लिए सरकार द्वारा अधिग्रहित भूमि मुआवजे के दरों में वृद्धि का मुद्दा उठाया। गांव गूल गुलाबगढ़ क्षेत्र से एक प्रतिनिधिमंडल ने गूल गुलाबगढ़ के लिए अलग जिले की मांग की।
विज्ञापन
पटवारी एसोसिएशन ने राज्य अध्यक्ष के नेतृत्व में सलाहकार से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों को उठाया। इसमें वेतन विसंगति को दूर करना, विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकों का आयोजन, नायब तहसीलदार पद के लिए गैर-राजपत्रित भर्ती नियमों में संशोधन शामिल है। जेके सीमेंट्स खरियु के कर्मचारियों के एक और प्रतिनिधिमंडल ने अन्य विभागों में समायोजन की मांग की।