{"_id":"5ba942d1867a557ecb2eb9c0","slug":"21537819345-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल नगाड़े के साथ प्रत्याशियों ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल नगाड़े के साथ प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की संख्या में अब इजाफा होने लगा है। सोमवार को दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार सहित कुल 12 ने नामांकन भरा है। 11 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। सभी उम्मीदवार ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन भरने के लिए कार्यालयों में पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी के 16 नंबर वार्ड से प्रत्याशी सुशांत गुप्ता ने सुबह करीब 11 बजे अपने कार्यालय से रैली निकाली। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया भी मौजूद थे। ढोल नगाड़ों व अपने समर्थकों के साथ सुशांत गुप्ता नामांकन भरने के लिए रिटर्निंग आफिस में पहुुंचे और सभी ने कार्रवाई पूरी कर नामांकन भरा। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम सिंह सलाथिया ने वार्ड नंबर छह से नामांकन भरा। विक्रम सलाथिया ने सलाथिया चौक से रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में पहुंच कर संपन्न हुई। वार्ड नंबर तीन से अजय गुप्ता ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। इसी तरह के सभी निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन की प्रक्रिया को पूरा किया है। नामांकन भरने के लिए सभी उम्मीवार पूरी तैयारी के साथ कार्यालय में पहुंचे थे। सभी अपने साथ समर्थकों को लेकर पहुंचे थे। शहर के सभी वार्डों में सुबह से लेकर दोपहर तक ढोल नगाड़े सुनाई दे रहे थे।