फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   800 मीटर दौड़ में सन्नी ने मारी बाजी

800 मीटर दौड़ में सन्नी ने मारी बाजी

Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में सन्नी ने मारी बाजी
उधमपुर। जिला खेल विभाग की तरफ से शनिवार को जिला पुलिस लाइन में अंडर 17 वर्ग के एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन 45 सरकारी व निजी स्कूलों के 239 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुदेश कुमार विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ के मुकाबले में एचएसएस रामनगर के प्रकाश ने पहला, न्यू पब्लिक हाई स्कूल के अजय कुमार ने दूसरा और एचएस मलाढ़ के तलब हुसैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ के मुकाबले में बीबीएसवीपी के अंजुम ने पहला, एचएस परडाका के राजेंद्र सिंह ने दूसरा और केसी गुरुकुल के हर्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ के मुकाबले में एचएसएस बड़ोला के पंकज सिंह ने पहला, न्यू पब्लिक के अजय ने दूसरा और एचएस गढ़ी के सागर कुमार ने तीसरा स्थान हासलि किया। 800 मीटर दौड़ में एचएसएस जगानू के सन्नी ने पहला, एचएस मलाढ़ के आशुतोष ने दूसरा और एचएस बाली के मोहम्मद रफीक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed