फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   यात्रियों से भरी बस पहाड़ से टकराई, 16 घायल

यात्रियों से भरी बस पहाड़ से टकराई, 16 घायल

Sun, 09 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों से भरी बस पहाड़ से टकराई, 16 घायल
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी तहसील के करसोत गांव में शनिवार सुबह यात्रियों से खचाखच भरी बस चालक के नियंत्रण खोने पर पहाड़ के साथ टकरा गई। हादसे में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी मोंगरी में भर्ती कराया गया। यात्रियों के अनुसार चालक ने बस को ओवरलोड कर रखा था और एक मोड़ पर वह नियंत्रण खो बैठा। उधर, घायलों में ज्यादातर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार लड्डा से उधमपुर की तरफ आ रही बस (जेके02एस-6857) जैसे ही कलसोत गांव में पहुंची तो अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे अनियंत्रित होकर बस पहाड़ के साथ टकरा गई। बस के टकराने के बाद पूरा इलाका यात्रियों की चीख पुकार से गूंज उठा। आसपास के ग्रामीण यात्रियों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए और सभी ने यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसके बाद वाहन की व्यवस्था कर घायलों को पीएचसी मोंगरी पहुंचाया गया। यात्रियों की मदद को पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे। वहीं यात्रियों ने बताया कि पुराने मॉडल की यह बस ओवरलोड थी और ज्यादातर स्कूल जाने वाले विद्यार्थी थे। बदहाल सड़क पर चालक ओवरलोड बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे वह पहाड़ के साथ टकरा गई।
विज्ञापन

घायलों में बद्री नाथ (23) पुत्र खेम राज, पूर्ण सिंह (23) पुत्र लच्छा, प्रदीप कुमार (23) कपूर चंद, रीता देवी (34) पत्नी नसीब चंद, कांता देवी (18) पत्नी बद्री नाथ, दारा सिंह (38) पुत्र जुगा, गायत्री पत्नी (41) शंबो देवी, राकेश सिंह (19) पुत्र गिरधारी सिंह, दलीप सिंह (36) पत्नी चुन्नी लाल निवासी लड्डा और नीलम देवी (23) पत्नी रतन लाल, राशु देवी (11) पुत्री तिलक राज, शारनी (14) पुत्री सुभाष सिंह, अजय सिंह (15) शतीर सिंह, सुरजीत सिंह(13) पुत्र प्रीतम सिंह, कमलेश देवी(16) पुत्री तिलक राज, पूजा देवी (16) पुत्री प्रीत सिंह निवासी अपर कलसोत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed