फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नाबालिग से बलात्कार का आरोपी शिक्षक पंजाब से काबू

नाबालिग से बलात्कार का आरोपी शिक्षक पंजाब से काबू

Tue, 29 May 2018 01:03 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से बलात्कार का आरोपी शिक्षक पंजाब से काबू
पुंछ। सोमवार को जिला पुलिस करीब एक महीना बाद भारत-पाक नियंत्रण रेखा से सटे गांव में एक नाबालिग से बलात्कार के आरोपी शिक्षक मोहम्मद रफीक को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले आरोपी रेप के आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने उसे नौकरी से निलंबित कर दिया गया था। 17 अप्रैल की देर रात पुंछ पुलिस थाने में जिले के भारत-पाक नियंत्रण रेखा से सटे गांव के एक बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पोती के साथ गांव के ही एक शिक्षक मोहम्मद रफीक पुत्र अब्दुल्ला और उसके भांजे अजहर महमूद पुत्र बरकत हुसैन ने बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरापियों ने मोबाइल पर वीडियो बना कर बच्ची को ब्लैक मेल किया। दोनों आरोपियों ने पीड़िता को अगुवा कर राज्य से बाहर ले जाने का भी प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर रात में ही एक आरोपी अजहर महमूद पुत्र बरकत हुसैन को पकड़ लिया था। अगले दिन पीड़िता ने पुंछ न्यायालय में पहुंच कर जज के सामने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपने बयान दर्ज करवाए थे। इसके बाद आरोपी शिक्षक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा और वह राज्य के बाहर भागने में सफल हो गया। एसएसपी राजीव पांडे की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी को धर पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापे मारे, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पंजाब के जिला संगरूर के गांव मलेर कोटला से दबोच लिया और देर रात उसे पुंछ लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed