{"_id":"5a74c3004f1c1b9f268b7ea1","slug":"21517601536-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेके ग्रामीण बैंक ने ग्रामीणों को किया जागरूक, फोन पर एटीएम का नंबर पूछे तो रांग नबंर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेके ग्रामीण बैंक ने ग्रामीणों को किया जागरूक, फोन पर एटीएम का नंबर पूछे तो रांग नबंर
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
ATM
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। गांव जंडोर में जेके ग्रामीण बैंक द्वारा नाबार्ड के सहयोग से आयोजित जागरूकता शिविर में लोगों को बैंक के नाम से आनी वाली फ्रॉड काल के बारे में जागरूक किया गया। बैंक अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई आपसे एटीएम और खाते का नंबर मांगे तो समझ जाइए वह आपके साथ फ्राड कर रहा है।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया।ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बैंक कर्मचारियों ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि लोग एटीएम से पैसे निकालने की बात करते हैं। इसके साथ ही बार-बार बैंक द्वारा फोन पर एटीएम संबंधी जानकारी पूछे जाने की भी शिकायत करते हैं।
विज्ञापन
लेकिन, असल में वह फ्राड काल होती है, जिनका बैंक से कोई लेना-देना नहीं होता है। बैंक अपने किसी भी उपभोक्ता से कभी भी फोन कर एटीएम संबंधी कोई भी जानकारी नहीं मांगता है। इसके साथ ही न कभी खाता नंबर या फिर खाते से संबंधित कोई जानकारी लेता है।
विज्ञापन
ऐसे में इस प्रकार के फोन काल से लोगों को बचना चाहिए। उन्होंने लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई लोन स्कीम की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मात्र बारह रुपये और 330 रुपये सालाना देकर वह प्रधानमंत्री जीवन ज्योजि बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं।