{"_id":"5a74bc594f1c1b87268b7d8d","slug":"21517599833-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली कांड में पुलिस को नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली कांड में पुलिस को नहीं मिला सुराग
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अमनदीप हत्याकांड के गवाह तेजपाल सिंह को गोली मारने की घटना में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कुछ अपराधियों से इस मामले को जोड़ा जरूर है। इस कांड के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। लेकिन अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।
जिस जगह यह कांड हुआ। वहां की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाली है, लेकिन इस फुटेज में कुछ नजर नहीं आ रहा। रात का समय होने से सिर्फ वाहनों की तेज लाइटें ही नजर आ रही हैं। तेजपाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति अमनदीप हत्याकांड के मुख्य गवाह हैं। लेकिन यह मामला अब एक तरह से बंद है। क्योंकि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मर चुका है। उसने कुछ महीने पहले ही खुदकुशी कर ली थी। इस मामले से जुड़े तमाम लोग बाहर हैं। वीरवार को नानक नगर के रहने वाले तेजपाल सिंह को विक्रम चौक पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी थी।
देसी कट्टे से नहीं चली गोली
तेजपाल की टांग पर लगी गोली आरपार हो गई। दोनों तरफ छोटा सा छेद हुआ। यदि यह देसी कट्टे की गोली होती तो एक तरफ जख्म काफी बड़ा होता। क्योंकि देसी कट्टे की गोली काफी बड़ी होती है। जबकि अन्य पिस्तौल की गोली छोटी होती है। जो आरपार हो जाती है और घाव कम होता है। एक्स रे में भी तेजपाल की टांग की हड्डी को नुकसान नहीं पहुंचा और गोली भी अंदर नहीं पाई गई।