{"_id":"5a6a2ed74f1c1b1d368b678c","slug":"21516908247-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. पत्नी को पुलिस रिमांड में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. पत्नी को पुलिस रिमांड में भेजा
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पति की हत्या कराने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार डॉ. निशा को न्यायालय ने दस दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि इस मामले के आरोप में पकड़े गए तीन लोगों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह वीरवार को वार्ड-चार कृष्णा कालोनी में नरेश कुमार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था और उसे अधमरा करके छोड़ दिया था। पुलिस ने शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक जगह-जगह औचक छापेमारी की, जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित नरेश शर्मा के पिछले कुछ महीनों से अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। जिस कारण उसकी पत्नी डॉ. निशा ने एक आपराधिक साजिश रची थी। जोगिंद्र कुमार उर्फ हैप्पी की मदद से डाक्टर ने भाड़े पर गुंडों का इंतजाम करवाया जिसके लिए एक लाख की डील की गई। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल तेजधार हथियार को भी हमलावरों की निशानदेही पर बरामद करने का दावा किया था। वहीं पुलिस हमले में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर संख्या 32/2018 में आरपीसी की धारा 307, 341,147,148, 149 और 4/25 शस्त्र अधिनियम में दर्ज किया था।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों को वीरवार को जिला सत्र न्यायालय कठुआ ले जाया गया। पुलिस खुलासे के अनुसार जोगिंदर कुमार उर्फ हैप्पी निवासी वार्ड सात कठुआ, रोहित कुमार निवासी वार्ड ग्यारह नगरी और शम्मी कुमार निवासी जनियाल पंजाब के पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस टीम नरेश की पत्नी डॉ. निशा को न्यायिक हिरासत में भेजने से पूर्व जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराने भी पहुंची।