फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बसंतर में बदस्तूर फेंकी जा रही गंदगी

बसंतर में बदस्तूर फेंकी जा रही गंदगी

विज्ञापन
बसंतर में बदस्तूर फेंकी जा रही गंदगी
सांबा। बसंतर दरिया में गंदगी फेंकी जाने से पानी दूषित होता जा रहा है। वहीं, सिडको में लगे कारखानों का केमिकलयुक्त पानी भी दरिया में छोड़ा जा रहा है, जिससे फिजा जहरीली हो रही है। कई बार प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण मौजूदा समय में दरिया में गंदगी के ढेर आम देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

कालीबड़ी के नायब सरपंच जगदीश चौधरी, पगदौर पंचायत के पंच संजय कुमार, टांडा बुर्ज के द्वारिका शर्मा ने बताया कि बसंतर दरिया का पानी दूषित किया जा रहा है। दरिया में गंदगी के बड़े-बड़े लगे हुए है। प्रशासन की और से ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कई बार पानी के सैंपल फेल हो चुके हैं, जबकि प्रशासन मौन है। सनद रहे कि 2018 में एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग से बसंतर दरिया पर रिपोर्ट मांगी थी, जो विभाग ने गलत दी थी। इसके बाद एनजीटी की टीम ने सांबा व बसंतर दरिया के पानी के सैंपल लिए थे, जो फेल हो गए थे। इस पर एनजीटी टीम ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग सांबा को पांच करोड़ और नगर पालिका को दस लाख का जुर्माना किया गया था। मगर अभी भी प्रशासन खामोश है।
विज्ञापन


गंदगी फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
स्थानीय प्रशासन की ओर से कस्बा की गदंगी मदेरा में स्थापित डपिंग स्टेशन में ले जाई जा रही है। जो लोग चोरी-छिपे बसंतर में गंदगी फेंक रहे है उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कोहली, चेयरमैन, नगर पालिका सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed