फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   111

111

विज्ञापन
111
उधमपुर/रामनगर। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रामनगर तहसील के कूनाला इलाके में ओवरलोड और तेज रफ्तार बस चालक के नियंत्रण खोने से करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो यात्रियों की मौके मौत हो गई, जबकि 56 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 43 घायलों को जिला अस्पताल और 13 घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर इनमें से तीन घायलों को मिलिट्री अस्पताल और एक को जीएमसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे उधमपुर से रामनगर जा रही बस (जेके02एक्यू-5353) जैसे ही कूनाला इलाके में पहुंची, तो अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 150 फीट गहरी खाई जा गिरी। बस के गिरते ही पूरा इलाका यात्रियों की चीख पुकार से गूंज उठा। मौके से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही बचाव कार्य में भी जुट गए। इसी बीच रामनगर व उधमपुर अस्पताल से एंबुलेंस को मौके की तरफ रवाना कर दिया गया। कुछ समय के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और सभी बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर जो भी निजी व यात्री वाहन उधमपुर की तरफ जाने वाला नजर आया, उनमें घायल यात्रियों को बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मोहम्मद हारून निवासी कूनाला व कृष्ण लाल निवासी माड़ता रामनगर की मौके पर ही मौत हो गई। 43 घायलों को जिला अस्पताल और 13 घायलों को रामनगर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन


कंडक्टर के कहने पर चालक ने बढ़ाई स्पीड
जिला अस्पताल में उपचाराधीन एक घायल ने बताया कि उधमपुर से चलने के बाद चालक सही रफ्तार में वाहन चला रहा था। कूनाला पहुंचने पर कंडक्टर ने चालक से कहा कि बहुत देर हो चुकी है और पीछे से दूसरी बस आ रही है। इसलिए अब बस तेज गति में चलाए। इस पर चालक ने जैसे ही बस की स्पीड बढ़ाई, तो बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी, डीआईजी पहुंचे हाल जानने
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद डीसी उधमपुर रविंदर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं डीआईजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी घायलों का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। डीसी ने कहा कि रेड क्रास सोसाइटी के सहयोग के साथ गंभीर रूप से घायलों को 20 हजार और मामूली घायलों को दस हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed