{"_id":"5c102002bdec22418e1ae380","slug":"201544560642-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड व श्रीनगर-लेह हाईवे दूसरे दिन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड व श्रीनगर-लेह हाईवे दूसरे दिन भी बंद
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बर्फबारी के चलते मंगलवार दूसरे दिन भी राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड के साथ श्रीनगर-लेह हाईवे बंद रहा। इससे दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। जिला उधमपुर के चिनैनी के पहाड़ी इलाके में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश से पारा गिर गया है। पर्यटन स्थल पटनीटाप में छह इंच और नत्थाटाप में दो फुट तक बर्फ गिरी है। राज्य में मंगलवार को अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के बावजूद पारे में गिरावट रही। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को यातायात बहाल रहा। जम्मू में मंगलवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन ठंड बरकरार रही। प्रात और शाम को सर्दी ने रंग दिखाया। यहां दिन का पारा 22.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 17.5 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 7.3
गुलमर्ग माइनस 7.6
लेह माइनस 6.2
पहलगाम माइनस 2.0
श्रीनगर 1.6
कारगिल में एएन-32 कौरियर सेवा 25 से
जम्मू। चेयरमैन व चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसलर एलएएचडीसी कारगिल फिरोज अहमद खान के अनुसार 25 दिसंबर से कारगिल से श्रीनगर और कारगिल से जम्मू के लिए एएन-32 एयर फोर्स कौरियर सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लाइट प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि सर्दियों की सीजन में लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने डीसी कारगिल को संबंधित विभागों के समन्वय मजबूत बनाकर फ्लाइट का शेड्यूल तय करने के निर्देश दिए। इसका फैसला विभागीय अधिकारियों की एक बैठक में लिया गया।