{"_id":"5be9e120bdec2269871ef14a","slug":"201542054176-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयपुर में छात्र पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयपुर में छात्र पर जानलेवा हमला
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुड़ा मोड़ क्षेत्र में डिग्री कॉलेज सांबा के छात्र पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी पहचान विशाल कुमार (20) पुत्र रवि दत्त शर्मा निवासी रिहाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायल को एक्सिडेंटल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार विशाल हर रोज की तरह कॉलेज से छुट्टी के बाद बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह गुड़ा मोड़ क्षेत्र में पहुंचा तो कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।