{"_id":"593ef0591126f440108b457f","slug":"201497296985-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेताओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेताओं को किया गया सम्मानित
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आरएस पुरा। गांव स्लैड में बाबा सिद्ध गोरिया नाथ व बाबा अमर नाथ के स्थान पर आयोजित वार्र्षिक दंगल का खिताब दिल्ली के जफर ने जीता।
दंगल में बाहरी राज्यों सहित राज्य के कई नामी पहलवान शामिल हुए और े अपना जौहर दिखाया। पहले स्थान के लिए हुए दंगल में दिल्ली के जाफर खान ने जम्मू के जाकिर को हरा खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान के लिए सरोर जम्मू के जाफर ने कठुआ के बोधा पहलवान को हराया। जबकि तीसरे स्थान के लिए सेठी व जगतार के मध्य मुकाबला बराबरी पर रहा। इस दौरान पचास से अधिक मालियों के लिए कई पहलवानों ने अपना जौहर दिखाया। मुख्य अतिथि विधायक डा गगन भगत ने गांव की गठित कमेटी द्वारा वार्षिक दंगल का आयोजन करवाए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा वर्ग के लोगों को इस तरह के दंगल में नया सीखने को मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें इस तरह के आयोजन में पहुंच कर बाहरी राज्याें के पहलवानों से दांवपेेंच सीखने के लिए कहा। विधायक ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस दौरान गठित कमेटी के भानू प्रताप, चंद्र भूषण, विजय कुमार, पूर्व पंच जगदीश राज, ज्योति प्रकाश शर्मा, बलवंत राज सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।