{"_id":"69dde1babe8d07873e0b15c6","slug":"200-units-of-free-electricity-and-additional-ration-will-be-available-from-july-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से मिलेगा बड़ा तोहफा: 200 यूनिट मुफ्त बिजली और अतिरिक्त राशन, अंत्योदय परिवारों को मिलेगा डबल फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से मिलेगा बड़ा तोहफा: 200 यूनिट मुफ्त बिजली और अतिरिक्त राशन, अंत्योदय परिवारों को मिलेगा डबल फायदा
Tue, 14 Apr 2026 12:12 PM IST
Nikita Gupta
सतीश वालिया, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
सतीश वालिया, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:12 PM IST
सार
जम्मू में अंत्योदय अन्न योजना से जुड़े परिवारों को जुलाई से 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 किलो अतिरिक्त राशन देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है और सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में अंत्योदय अन्न योजना से जुड़े परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 किलो अतिरिक्त राशन का लाभ जुलाई से देने की तैयारी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग योजना से जुड़े परिवारों की सूची तैयार कर रहा है। इसी सूची पर मुफ्त बिजली का भी लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
बजट सत्र में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुफ्त बिजली और 10 किलो अतिरिक्त राशन देने की घोषणा की थी। प्रदेश में मौजूदा समय में करीब डेढ़ लाख परिवार अंत्योदय अन्न योजना से जुड़े हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक आरके शवन ने बताया कि जून तक परिवारों की सूची फाइनल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
बिजली काॅरपोरेशन के अफसरों के अनुसार प्रति परिवार दो किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जाने हैं। इससे लाभार्थी परिवार दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली पा सकेंगे। काॅरपोेरेशन के मुख्य अभियंता अरशद कुरैशी ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सूची मिलते ही सोलर पैनल लगाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलाई में यह काम शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन