फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   200 roads bad condition in city

Jammu News: शहर में 200 सड़कें दे रहीं जख्म, अब निगम की 80 तो लोनिवि की 120 सड़कों पर फरवरी के दूसरे सप्ताह से बिछेगा तारकोल

विज्ञापन
200 roads bad condition in city
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में 200 से ज्यादा सड़कें खस्ताहाल होने के कारण राहगीरों से लेकर वाहन चालक दिक्कतें झेलने के लिए मजबूर हैं। डीसी के निर्देश के बावजूद अधिकारी पैचवर्क तक नहीं करवा पाए। हालांकि कुछ सड़कों को सुधारा गया, पर उनकी संख्या नाममात्र है। ऐसे में आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। इनमें कई लोग चोटिल हो चुके हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात रात को हैं। रोशनी के अभाव में गड्ढे जान पर बन जाते हैं।
अब विभाग अगले माह से काम शुरू करवाने जा रहे हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह से सड़कों में तारकोल डालने की योजना बनाई गई है। पहले दिसंबर की शुरुआत में मामूली काम हुआ था। इसके बाद तापमान कम होने के कारण गड्ढे और गहरे हो गए। मौजूदा समय में नगर निगम की 80 से ज्यादा तो लोक निर्माण विभाग की 120 सड़कों में तारकोल बिछाया जाना है। कुल छोटी-बड़ी 313 सड़कें हैं। अब तक सिर्फ 113 सड़कों में ही पैचवर्क किया गया है।
विज्ञापन

वेयरहाउस, बिक्रमचौक-बेलीचराना, बेलीचराना-भगवती नगर, पुराना शहर, अंबफला सहित अधिकांश सड़कों में गड्ढों के कारण परेशानी बढ़ गई है। पुराने बस स्टैंड के पास हालत यह है कि पूरा तारकोल उखड़ चुका है। पत्थर बाहर आ गए हैं। अगर बारिश हो जाती है तो जलभराव कठिनाइयों को और बढ़ा देगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार फिर से काम को आरंभ किया जाएगा। अगले माह तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान कम रहने के कारण तारकोल बार-बार उखड़ता है जिससे नुकसान होता है। काम पूरा होने के बाद वाहन चालक आराम से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी से फिर काम शुरू किया जाएगा। पहले तापमान कम होने के कारण पैचवर्क रुका था। शहर की तमाम सड़कों में गड्ढों को भरा जाएगा।
- राजेश गुप्ता, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed