{"_id":"5dd848cb8ebc3e55037de70b","slug":"20-new-terrorist-supporters-on-nia-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए के रडार पर 20 नए आतंकी समर्थक, सबूत जमा करने में जुटी एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए के रडार पर 20 नए आतंकी समर्थक, सबूत जमा करने में जुटी एजेंसी
Sat, 23 Nov 2019 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंक का समर्थन और आतंकियों की मदद करने वालों की नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने एक नई सूची तैयार की है। बीस नामों वाली इस सूची में सात से आठ जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) के अलावा अलगाववादी शामिल हैं। टेरर फंडिंग से लेकर आतंकियों को हथियारों तक की सप्लाई करने वाले इसमें शामिल हैं। तीन से चार लोग जम्मू संभाग के हैं, बाकी सब कश्मीर से हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने अब तक टेरर फंडिंग, आतंकियों से लिंक, उनका समर्थन करने, हथियारों की सप्लाई करने में यासिन मलिक, इंजीनियर रशीद, आसिया अंद्राबी, शब्बीर शाह सहित 25 अलगाववादियों, पूर्व आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को पकड़कर इनके खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर दी है।
विज्ञापन
इन्हीं की तरह आतंकियों की मदद करने वाले, उनके लिए फंड एकत्र करने वाले 20 नए लोगों की सूची एनआईए ने तैयार की है। इन पर नजर रखने के लिए तीन दर्जन अफसरों और 60 से 70 कर्मियों को लगाया गया है। इनके खिलाफ सबूत जमा किए जा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में इनमें से कुछ लोगों को एनआईए गिरफ्तार कर सकती है। क्योंकि इनके खिलाफ सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
नए लोगों की सूची में जम्मू शहर का कोई व्यक्ति नहीं है, लेकिन जम्मू संभाग के तीन से चार लोग जरूर हैं। कश्मीर के लोगों पर नजर रखने के लिए एक टीम को वहीं कैंप करने के लिए कहा गया है।
बनिहाल हमले के आरोपियों की चार्जशीट तैयार
29 अप्रैल 2019 को बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले को कार में आईईडी लगाकर आतंकियों ने पुलवामा की तर्ज पर उड़ाने की कोशिश की थी। इस धमाके में शामिल आतंकी ओवेस मलिक पकड़ा गया था। इसके अलावा भी कुछ लोग पकड़े गए थे। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। इनके खिलाफ जल्द ही चार्जशीट पेश की जाएगी।