फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 WHEELER VEHICLES WILL NOT BE PERMITTED IN CHINANI NASHRI TUNNEL

उद्घाटन के बाद भी फिलहाल देश की सबसे लंबी सुरंग से नहीं गुजरेंगे 2 पहिया वाहन

Sun, 02 Apr 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 02 Apr 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
2 WHEELER VEHICLES WILL NOT BE PERMITTED IN CHINANI NASHRI TUNNEL
चिनैनी नाशरी टनल - फोटो : File Photo

देश की सबसे लंबी हाईवे टनल का गौरव हासिल करने जा रही जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी नाशरी टनल में दो पहिया वाहनों के गुजरने को अनुमति नहीं मिलने के आसार हैं। फिलहाल चार पहिया वाहनों को ही टनल से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की सबसे लंबी हाईवे टनल का लोकार्पण कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टनल में 13 मीटर डाया मीटर की दो लेन हैं और छह मीटर डायामीटर का पैरलल एसकेप रूट है। सीधी टनल को 29 क्रास पैसेजेस से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


 प्रत्येक क्रास पैसेज 300 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में चार पहिया वाहनों की स्पीड को तय किया जाएगा। ऐसे में फिलहाल दो पहिया या तीन पहिया वाहनों को टनल से गुजारने के आसार कम ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टनल निर्माण से पैसे और समय की बड़ी बचत

2 WHEELER VEHICLES WILL NOT BE PERMITTED IN CHINANI NASHRI TUNNEL
चिनैनी नाशरी टनल - फोटो : file photo

हालांकि बाद में वाहनों की मूवमेंट को देखते हुए दो पहिया वाहनों को भी शामिल किया जा सकता है। ऐसे में अगर दो पहिया या तीन पहिया वाहनों को टनल से गुजरने की अनुमति नहीं मिली तो इन वाहनों का प्रयोग करने वाले लोगों को लंबा पारंपरिक रास्ते से होकर ही गुजरना पड़ेगा।

9.2 किलोमीटर लंबी चिनैनी नाशरी टनल बनने से 41 किलोमीटर का सफर अब दस किलोमीटर में ही यानी 15 मिनट में सिमट जाएगा इससे घाटी के सफर पर जाने वाले लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो सकेगी। 

दो घंटे का रास्ता 10 मिनट में होगा तय

2 WHEELER VEHICLES WILL NOT BE PERMITTED IN CHINANI NASHRI TUNNEL
चिनैनी नाशरी टनल - फोटो : file photo

जिस रास्ते को चिनैनी नाशरी टनल से 10 मिनट में तय किया जा सकेगा उसे अब तक इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक मार्ग से पूरा करने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते है। अब ऐसे में इस टनल के खुल जाने से हर मौसम में आने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।  

वहीं नेशनल हाईवे अथारिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एम अटारडे का कहना है कि चिनैनी नाशरी टनल से दो पहिया वाहनों को बाहर रखने के लिए कोई फैसला नहीं हुआ है। वाहनों की मूवमेंट के हिसाब से निर्णय लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed