{"_id":"587f92964f1c1b3403f009d3","slug":"2-killed-in-accident-in-reasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: रियाशी में ओवरलोड सूमो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: रियाशी में ओवरलोड सूमो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/रियाशी
Updated Wed, 18 Jan 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरा वाहन
- फोटो : AMAR UJALA
दोगुनी सवारियां ठूंस कर जा रही एक टाटा सूमो एक हजार फुट गहरी खाई में गिर गई। इससे दो महिलाओं की मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि 12 अन्य घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
हादसे के वक्त चालक छलांग लगाकर भाग गया। हादसे का कारण ओवरलोडिंग बताई जा रही है। सूमो में मौजूद यात्रियों का कहना है कि चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया। इसकी वजह से हादसा हुआ।
बुधवार दोपहर डंगा कोट से रियासी की तरफ जा रही सूमो (जेके14ऐ--8908) परेस क्षेत्र के पास पहुंची और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूमो में चालक समेत 17 लोग थे। सूमो खाई में गिरने के बाद एक चट्टान से जा टकराई। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। एक महिला तारो देवी निवासी कोठरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशना बीबी ने जीएमसी अस्पताल में दम तोड़ा।

Trending Videos
रियाशी में हादसा
- फोटो : AMAR UJALA
हादसे के बाद जीएमसी में 14 घायलों को पहुंचाया गया। इनमें आशना भी शामिल थी, जबकि एक अन्य घायल जगदीश की हालत काफी गंभीर है। घटना होने के सभी को जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में अधिकतर एक-दूसरे के संबंधी है। सूमो में मौजूद लियाकत अली का कहना है कि वाहन ओवरलोड था और तकनीकी खराबी आने की वजह से अनियंत्रित हो गया। इसकी वजह से यह हादसा हुआ है। चालक के साथ एक और युवक भी छलांग लगाकर किसी तरह से बच गया।