फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 BSF jawans killed, 11 personnel injured in a militant attack

सेना ने आतंकी को जीवित पकड़ा, सभी बंधक छुड़ाए गए

Wed, 05 Aug 2015 02:28 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
 2 BSF jawans killed, 11 personnel injured in a militant attack

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बीएसएफ की टुकड़ी पर बुधवार सुबह आतंकी हमला हुआ जिसमें बीएसएफ के दो जवान मारे गए हैं और 11 घायल हुए हैं। जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

विज्ञापन


आतंकियों ने चार स्थानीय नागरिकों का अपहरण भी कर लिया था। इन सभी लोगों को आतंकी नत्थाटाप की पहाड़ियों पर ले गए थे। टीवी रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षाबलों ने तीनों बंधकों तो छुड़ा लिया है। जबकि एक आंतकी के पकड़े जाने की भी खबर है।
विज्ञापन


बीएसएफ की टुकड़ी पर यह हमला जम्मू क्षेत्र में उधमपुर से 10 किमी दूर सनरूली हाईवे में हुआ है। जम्मू पुलिस के आईजी दानिश राणा ने बताया कि, 'हमलावर खेतों में छिपे हुए थे और वहां से उन्होंने बीएसएफ़ के दस्ते पर फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्री थे न‌िशाने पर

 2 BSF jawans killed, 11 personnel injured in a militant attack
आपको बताते चलें क‌ि ये वहीं रास्ता हैं जहां से अमरनाथ यात्रियों का दस्ता न‌िकलता है। आज जब हमला हुआ तब तक सेना और यात्रियों का दस्ता निकल चुका था। इसके बाद बीएसएफ का दस्ता निकला ज‌िस पर आतंक‌ियों ने फायर‌िंग कर दी।

जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के जवानों पर हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, 'लंबे समय बाद नेशनल हाईवे पर आतंकी हमला हुआ है। चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि यह इलाका आतंकवाद से मुक्त था।'

उधमपुर में एक दशक में ये पहला हमला

 2 BSF jawans killed, 11 personnel injured in a militant attack

पिछले एक दशक से अधिक समय में यह उधमपुर में इस प्रकार का पहला हमला है।  घटना के कारण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

आतंकवादियों के बीएसएफ के वाहन पर हमला करने से पहले ही अमरनाथ यात्रियों को ले जा रहा काफिला राजमार्ग को पार कर चुका था

उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उन चार जिलों में से एक है जहां हालात में सुधार का हवाला देकर उमर अब्दुल्ला नीत राज्य सरकार विवादास्पद सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) हटाना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed