फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   198 lecturers transfer in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर: 19 विषयों के 198 लेक्चरर का ट्रांसफर

Mon, 28 Mar 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 28 Mar 2016 07:35 PM IST
सार

  • श‌िक्षा विभाग ने 198 लेक्चररों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं।
  • शिक्षा विभाग में लंबे समय से स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
198 lecturers transfer in jammu and kashmir
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में परीक्षाएं खत्म होने के बाद ट्रांसफर का सिलसिला शुरू कर दिया है और इसकी शुरुआत जम्मू संभाग में लेक्चरर ग्रेड के शिक्षकों से की गई है। शिक्षा विभाग ने 198 लेक्चररों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। लंबे समय के बाद शिक्षा विभाग ने इतनी ज्यादा संख्या में 19 विषयों के लेक्चरर की ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इनको जल्द स्कूलों में पहुंच कर ज्वाइन करने को कहा।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में लंबे समय से स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा स्टाफ की कमी सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में है, जहां लेक्चररों की कमी के कारण 11वीं और 12वीं कक्षा की विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इसी को लेकर शिक्षा विभाग ने 19 विषयों के 198 लेक्चरर की ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। सबसे ज्यादा 29 लेक्चरर उर्दू विषय के ट्रांसफर किए गए हैं। अधिकारियों से जल्द इनको रिलीव करने को कहा है। इनका अप्रैल माह का वेतन भी नए स्कूलों से ही जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्रांसफर लेक्चरर के विषयों की सूची
उर्दू के 29, इंग्लिश के 24, संस्कृत के 2, फिजिक्स के 10, परशियन के 3, गणित के 19, इतिहास के 12, हिंदी के 6, जियोलॉजी के 1, अरेबिक के 2, बाटनी के 10, केमिस्ट्री के 13, कामर्स के 5, इकोनामिक के 13, एजूकेशन के 18, जियोग्राफी के 2, पोलिटिकल साइंस के 18, सोशियोलॉजी के 3, जूलॉजी के सात लेक्चरर के तबादले हुए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed