फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मतदान केंद्रों के आस-पास ही दिखे झंउे पोस्टर

मतदान केंद्रों के आस-पास ही दिखे झंडे पोस्टर

Fri, 12 Apr 2019 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के आस-पास ही दिखे झंउे पोस्टर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
जम्मू। लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में बेशक वोट करने के लिए उत्साह दिखा, लेकिन प्रत्याशियों के झंडे, बैनर, पोस्टर ज्यादा नहीं नजर आए। केवल मतदान केंद्रों के आसपास ही पर्चों की लड़ियां, पोस्टर दिखाई दिए। धूप की आशंका से लोग सुबह-सवेरे ही घरों से वोट डालने निकल पड़े।
विज्ञापन

एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स के पास तो आलम यह था कि कई मतदाता वोट डालकर आ चुके थे। तब तक भाजपा और कांग्रेस का बस्ता सजाकर बैठने वाले बैनर ही लगा रहे थे। मौसम ने अलबत्ता मतदाताआें का साथ दिया। वीरवार सुबह के वक्त बादल भी रहे, जिससे सूरज की चमक में थोड़ी नरमी रही। ज्यादातर लोग परिवार के साथ या समूहों में वोट देने पहुंच रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रतिस्पर्धा भी दिखाई पड़ी। मतदाताओं को रिझाने के लिए जहां भाजपा ने झंडी लगाई, उसके ठीक ऊपर कांग्रेस वालों ने अपनी झंडी लगा दी।
विज्ञापन

कुछ जगह मतदान देरी से भी शुरू हुआ। सरवाल के बूथ संख्या 121 पर ईवीएम में मामूली गड़बड़ी के चलते मतदान प्रक्रिया करीब एक घंटे रुकी रही। यहां मतदान नौ बजे शुरू हो सका। बड़ों के मतदान के बीच बच्चों की मस्ती आई रही। पेरेंट्स उनके खाने की पूरी व्यवस्था कर उन्हें वाहनों में लेकर पहुंचे थे। कुछ बच्चों ने पोलिंग बूथों में कैंपस को ही मैदान बना लिया था। कई भाजपाई तो ऐसे थे, जो नमो टीशर्ट और कैप पहने नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलियों के मुहाने बने बतकही के अड्डे
इधर चुनाव चल रहा था, उधर गलियों के मुहानों पर बतकही के अड्डे बने हुए थे। जीजीएम साइंस कालेज के सामने केवल ठेका मजदूरों की भीड़ दिखाई दे रही थी। यहां एक छोटी-सी चाय की दुकान खुली थी, जिस पर चुनाव को लेकर बहस-मुबाहिसा चल रहा था। लोग कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों को लेकर जीत-हार के अपने-अपने कयास लगाने में जुटे हुए थे।

अनूप सिंह देखना चाहें अगला चुनाव भी
सरदार अनूप सिंह 87 साल के हैं। वह लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी कर बेहद खुश नजर आए। अनूप सिंह की तमन्ना है कि वह अगला चुनाव भी देखें और लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनें। वह वोट को सबसे जरूरी बताते हैं।

आस्था के सपनों ने भरी उड़ान
आस्था ने अपनी जिंदगी में पहली बार वोट किया। आस्था वोट कर बेहद उत्साहित नजर आईं। उनके मुताबिक सरकार बनाने में उनका भी एक रोल है, यह सोचकर भी बहुत अच्छा लगता है।


जलपान से पहले मतदान किया
व्यवसायी राजेश गुप्ता ने अपनी ज्योति के साथ सरवाल ब्वायज हायर सेकेंड्री स्कूल में मतदान किया। वह उन लोगों में थे, जिन्होंने जलपान से पहले मतदान को तरजीह दी। बकौल राजेश वोट ऐसी जिम्मेदारी है, जिसे पूरा कर बेहतरी का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed