{"_id":"5c6162e6bdec22073e1b59c2","slug":"191549886182-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांजल के कई इलाकों में 25 दिनों विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांजल के कई इलाकों में 25 दिनों विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले के कई पहाड़ी इलाकों में करीब एक माह से बिजली गुल होने से हाहाकार मचा हुआ है। बांजल पंचायत के कई इलाकों में 25 दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। आलम यह है कि लोगों को अब मोबाइल चार्ज करने के लिए शीतलनगर जाना पड़ रहा है।
सरपंच अनीता देवी, सुशील बांजलिया, देवराज, सृष्टा देवी, पिजो देवी ने बताया कि पिछले 25 दिनों से बांजल पंचायत के कई इलाके, जिसमें मोहल्ला गुदरु, हलढू, हल, बोडो, कालता में बिजली गुल है। पिछले 25 दिनों से बिजली न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। बार-बार बिजली विभाग को इस बारे में बताया जा रहा है, लेकिन बिजली विभाग की तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं की गई। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बांजल के लोगों को अपने फोन चार्ज करने के लिए बनी, शीतल नगर या दूसरी जगह में जाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि बिजली न वजह से जहां दिक्कतें हर दिन के साथ बढ़ रही हैं, तो वहीं बिजली विभाग को हर दिन बताने के बाद भी बिजली सेवा बहाल नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा रहा तो उन्हें मजबूरन उग्र रुख अपनाना होगा।