फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   निगम की मीट दुकानों पर छापेमारी

निगम की मीट दुकानों पर छापेमारी

Wed, 12 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
निगम की मीट दुकानों पर छापेमारी
जम्मू। मीट बेचने वाले दुकानदारों की लापरवाही और मनमानी की लगातार मिल रही शिकायतों पर नगर निगम ने मंगलवार को शिकंजा कसा। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के नेतृत्व में निगम की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर मीट की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर गुज्जर नगर में चलाई जा रहीं दो दुकानों को सील किया गया। कई दुकानों से घटिया गुणवत्ता वाला 50 किलो मीट जब्त करने के साथ दुकानदारों पर छह हजार रुपये जुर्माना किया गया। इस दौरान बुचरखानों में सफाई पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के गुज्जर नगर इलाके से अभियान की शुरुआत की गई। यहां दो दुकानों को सील किया गया। इसके अलावा सीपीओ चौक पंजतीर्थी, न्यू प्लाट, जानीपुर, बनतालाब आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इन इलाकों में बुचरखानों के अलावा मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया। डिप्टी मेयर शर्मा के अनुसार दिसंबर के शुरू में लाउड स्पीकर के माध्यम से मीट विक्रेताओं को दुकानों में काले/लाल शीशे के भीतर मीट रखने की हिदायत दी गई थी, लेकिन कई दुकानदारों ने इस पर अमल नहीं किया है। इसके बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे दुकानों के बाहर मीट को नहीं टांगें और उन्हें साफ तरीके से भीतर रखें। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। अभियान में निगम के वेटनरी आफिसर जफर इकबाल, हेल्थ आफिसर डा. सलीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीट की दुकानों पर औचक छापेमारी का गुज्जर नगर में विरोध किया गया। कुछ स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि कुछ तत्वों ने सीज की गई दुकानों के तालों से सीज खोलने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed