फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अपना चेयरमैन बनाने की कोशिशों में जुटी भाजपा

अपना चेयरमैन बनाने की कोशिशों में जुटी भाजपा

Mon, 22 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
अपना चेयरमैन बनाने की कोशिशों में जुटी भाजपा
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी के चुनावों परिणामों के बाद चेयरमैन की कुर्सी पाने से सिर्फ एक कदम पीछे रह गई भाजपा इसकी भरपाई करने में जुटी है। म्यूनिसिपल कमेटी में भाजपा का पार्षद चेयरमैन बने, इसके लिए पार्टी हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा हाईकमान निर्दलीय पार्षदों के संपर्क में आ गया है। बताया जाता है कि भाजपा हाईकमान की कोशिश वार्ड तीन से जीते वरुण शर्मा और वार्ड नौ से जीते योगराज को अपने साथ लाने की है। वरुण शर्मा ने भाजपा के कद्दावर नेता शील मगोत्रा को, जबकि योगराज ने भाजपा के पूर्व चेयरमैन कुलदीप मैंगी को हराया है। योगराज को भाजपा का समर्थक माना जाता है। चुनावों से पूर्व पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज योगराज ने वार्ड नौ से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। बताया जाता है कि साथ आने वाले निर्दलीय पार्षद को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वही दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए सभी पांच निर्दलीय विजेता रहे उम्मीदवारों को अपने साथ इकट्ठा जोड़ने में मुश्किलें आ रही हैं। कांग्रेस चेयरमैन पद की दौड़ से बहुत पीछे दिख रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed