फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   'राफेल सौदा महाघोटाला'

'राफेल सौदा महाघोटाला'

Fri, 14 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
'राफेल सौदा महाघोटाला'
रियासी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। रोष रैली जनाना पार्क से शुरू हुई, जिसमें शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टी बांध रखी थी। रैली में रियासी के अलावा अन्य स्थानों से आए कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रैली बस अड्डे पर शापिंग कांपलेक्स पहुंची, जहां पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, गुुल अरनास के विधायक अजाज अहमद खान, गुलाबगढ़ के विधायक मुमताज अहमद खान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राफेल विमान को खरीदने में सबसे बड़ा महाघोटाला किया गया है। इसमें अपने आप को चौकीदार बताने वाले प्रधानमंत्री भी भागीदार हैं। इसके अलावा उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल हैं। राफेल को कई गुणा ज्यादा कीमत पर खरीदा गया है। इस पर भाजपा नेता जवाब देने से बच रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान कभी भी उद्योगपतियों को अपने साथ नहीं जोड़ा, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार हर मामले में अंबानी तथा अडाणी को जोड़ने में लगे हुए हैं। हर बड़े कार्य में हिस्सेदार बनाया जा रहा है। नोटबंदी के साथ ही किए गए अन्य फैसलों का सीधा प्रभाव किसान वर्ग और छोटे स्तर के उद्योग करने वालों पर पड़ा है। इसके अलावा वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान किए गए वादे भी पूरे नहीं हुए हैं। वहीं युवा वर्ग नौकरियों को तरस रहा है। महंगाई दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं आ रही है। लोगों को राशन तक नहीं मिल रहा है। भाजपा के खोखले वादे, दावों से लोग तंग आ चुके है।
विज्ञापन

रैली के दौरान कांग्रेस के जिला प्रधान केवल सिंह, विधानसभा प्रधान अमित शर्मा, इंटक के सीनियर नेता मुंशी राम सलालिया, महिला नेता कौशल्या राजपूत, रेहाना, अंजुम, रछपाल शर्मा मोहन लाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभी को केंद्र की गलत नीतियों को लोगों को बताने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट खबर दो फोटो सहित।
फोटो नम्बर एक-रियासी में रैली को निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
फोटो नम्बर दो-रियासी में रैली निकालती हुई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed